छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

नारी शक्ति का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान – विधायक दीपेश साहू

The Narad news 24,,,,,,,,,,बेमेतरा, 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 21 के गौठान में किसान समिति बेमेतरा एवं सहयोग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नारी सम्मान समारोह एवं पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने किया l इस अवसर पर बेटी कुमारी दिव्यांसी साहू एवं सविता गजेंद्र साहू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र की मातृशक्ति का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी , श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 54 प्रकार के विभिन्न पौधों का पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष युगल देवांगन, राजू देवांगन, पार्षद लक्की साहू,विकास तंबोली, आकिब मलकानी, नीतू कोठारी, राजकुमार खांडे,योगेश वर्मा,साहू रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति का सम्मान ही एक सभ्य, समृद्ध और संस्कारित समाज की पहचान है। भारतीय संस्कृति में सदैव महिलाओं को शक्ति, ममता और त्याग का स्वरूप माना गया है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, विज्ञान, खेल एवं उद्यमिता जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

विधायक श्री साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही हैं। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण, तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और राष्ट्र की प्रगति की कल्पना अधूरी है। मां, बहन और बेटी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि समाज को सही दिशा देने वाली शक्ति भी हैं। महिलाओं को सम्मान, शिक्षा और अवसर प्रदान कर ही एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव है।

 

विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पार्षद लक्की साहू, किसान समिति बेमेतरा एवं सहयोग संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। साथ ही पौधारोपण जैसे कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मानित कर समाज में नारी शक्ति के योगदान को नमन किया l

 

इस अवसर पर सहयोग संस्था के सदस्य डॉ लाला राम साहू, नालेश्वर साहू, राजकुमार साहू, संतोष चौहान, गुड्डा सोनी, लक्ष्मीनारायण साहू , राज सिंहा, हसन कादरी, गिरीश मिश्रा, कृष्णा वर्मा, बंशी साहू, संजय दुबे, विजेंद्र वर्मा संतोष चांडक , सरजू साहू जीवन शर्मा, गेंद लाल साहू, उभयदास साहू, कुंवर सिंह वर्मा, मुरली वर्मा, चन्द्रशेखर साहू, सावित्री रजक, सहित समस्त सदस्य जनप्रतिनिधि गण आम जनमानस उपस्थित रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker