RIAPURRIAPUR BREKING NEWSक्राइमछत्तीसगढ़देशहादसा

रायपुर में अनुसूचित जाति की युवती से रेप:बोला- काम करती रहो वेतन बढ़ा दूंगा

THE NARAD NEWS24…………………..छत्तीसगढ़ के रायपुर में फिर एक युवती से दुष्कर्म हुआ है। इस बार अनुसूचित जाति की एक युवती से स्पा सेंटर के मालिक ने रेप किया है। युवती का आरोप है कि बेहोशी की दवाई खिलाकर उससे होटल के कमरे में दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। 25 सितंबर को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने कालीबाड़ी स्थित विशेष थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जुलाई में नौकरी की तलाश में वह कटोरा तालाब स्थित स्पा सेंटर पहुंची थी। वहां उसे रिसेप्शनिस्ट की जॉब मिल गई। आरोप है कि स्पा सेंटर के मालिक अभिषेक साहू ने 29 जुलाई को उसने युवती को काम सिखाने के बहाने देर रात तक ऑफिस में रुकने के लिए कहा। फिर रात में खाना खिलाने के बहाने कार से ले गया।

नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक में पिलाया

युवती का कहना है कि खाना खाने के बाद स्पा सेंटर मालिक अभिषेक ने उसे एक होटल में ले जाकर काम समझाने की बात कही। आरोप है कि अभिषेक ने उसे वहां कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। अगले दिन सुबह जब उठी तो पूरे शरीर में दर्द हो रहा था। इसके बाद उसे अपने साथ कुछ गलत होने का पता चला।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker