क्राइमदेश

उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप

THE NARAD NEWS24………………………उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची सोमवार शाम घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे।

बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही। इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। वह पूरे आठ किलोमीटर चलती गई। उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं। उसने पुलिस को बताया- उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है, लेकिन उसकी मां कहां है और वह उज्जैन तक कैसे आई? इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है।

ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्ची को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां उसे खून चढ़ाया गया, बच्ची अब खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की।

उज्जैन SP सचिन शर्मा ने बताया कि बच्ची शायद प्रयागराज (UP) की रहने वाली है। जांच के लिए SIT गठित की है। बच्ची ठीक से ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है कि घटना कहां हुई।

बच्ची पूरे ढाई घंटे तक भटकती रही। उसने मदद भी मांगी। उसकी किसी ने मदद नहीं की। इसके CCTV फुटेज पुलिस ने तलाशे हैं।
बच्ची पूरे ढाई घंटे तक भटकती रही। उसने मदद भी मांगी। उसकी किसी ने मदद नहीं की। इसके CCTV फुटेज पुलिस ने तलाशे हैं।

CCTV फुटेज में कई जगह दिखाई दी, ऑटो ड्राइवर हिरासत में
पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाले तो उसमें एक ऑटो रिक्शा हाटकेश्वर मार्ग पर दिखाई दिया है, जिसमें एक व्यक्ति भी पीड़ित के साथ दिख रहा है। फुटेज की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात को ऑटोवाले को खोज निकाला। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker