BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रामविचार नेताम ने मोदी को आदिवासियों का भगवान बात कर बूढ़ादेव का अपमान किया, माफी मांगे,,,कांग्रेस

रामविचार नेताम मोदी की चाटुकारिता में ईश्वर और इंसान में फर्क नहीं कर पा रहे* आदिवासी समाज का भगवान बुढादेव है मोदी नही

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/मंत्री राम विचार नेताम के मोदी को आदिवासीयो का भगवान वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए आदिवासी समाज से माफी की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मंत्री राम विचार नेताम मोदी की चाटुकारिता में इतने लीन हो गए हैं कि उन्हें ईश्वर और इंसान में फर्क समझ नहीं आ रहा है। आदिवासी समाज के भगवान बुढादेव है और राम विचार नेताम बुढादेव के बजाये मोदी को भगवान बताकर समस्त आदिवासी समाज की आस्था पर चोट किया है उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा लगातार आदिवासियों के संस्कृति परंपरा रीति रिवाज के साथ खिलवाड़ कर रही है। राम विचार नेताम के अपमान जनक बयान के लिए भाजपा को पूरे देश के आदिवासी समाज से माफी मांगना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से पूछा क्या मोदी मर्यादा श्री राम जी, भगवान शंकर जी और हमारे देवी देवताओं से बड़े हैं। क्या मोदी भगवान बिरसा मुंडा से ऊपर हो गए हैं जो उन्हें भाजपा नेता भगवान घोषित कर रहे हैं। क्या भाजपा मोदी को भगवान मानती है। भाजपा के लिए मोदी भगवान हो सकते हैं लेकिन समस्त जनता के लिए भगवान हमारे देवी देवता ही हैं। भाजपा को हमारी आस्था के साथ और हमारे देवी देवताओं से ऊपर अपने नेताओं को बताने का कोई अधिकार नहीं है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker