RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंरायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भारती जन सेवा संघ के भजन संध्या में शामिल हुए रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू

भारती जन सेवा संघ द्वारा आयोजित भजन संध्या में आरु साहू ने बनाया भक्तिमय माहौल

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। भारती जन सेवा संघ के द्वारा रायपुर के डगनिया में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला कही जाने वाली आरु साहू ने सुंदर मंत्रमुग्ध कर देने वाले गानों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डगनिया और उसके आसपास के कई गांव और रायपुर शहर के लोग बड़ी संख्या में भजन कीर्तन सुनने पहुंचे।

कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू सम्मिलित हुए। उन्होंने भारती जन सेवा संघ को इस मनमोहक आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भारती जन सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डगनिया में संघ के द्वारा यह पहला सांस्कृतिक आयोजन किया गया। भजन संध्या में श्री बाल गणेश उत्सव समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को शांति पूर्वक संपन्न कराया।

श्री बाल गणेश उत्सव समिति के सदस्य ईशान ने बताया, युवाओं ने भजनों पर आकर्षक नृत्य किया, जिससे भजन संध्या का आनंद और बढ़ गया। भारती जन सेवा संस्था सांस्कृतिक आयोजन के जरिए देश और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है। इसके मंच से युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker