EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSखेल समाचारछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

रायपुर, पहली बार छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा कोचिंग सेमिनार का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

लोकप्रिय सांसद बृजमोहन* जी NTPC से मोहंती जी और विक्रम सिसोदिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे समापन समारोह ओलंपिक संघ कार्यालय में सम्पन्न होंगे 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कोचिंग सेमिनार का आयोजन दिनांक 27 जुलाई 2025 (रविवार) को रायपुर में किया जा रहा है। इस सेमिनार का उद्घाटन प्रातः 10 बजे, अरविंद कुजूर DIG स्पोर्ट प्रभारी, अमर जीत छाबड़ा अध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग उपस्थिति में और समापन सायं 5 बजे किया* जाएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष *माननीय विष्णुदेव साय* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे साथ में *लोकप्रिय सांसद बृजमोहन* जी NTPC से मोहंती जी और विक्रम सिसोदिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे समापन समारोह ओलंपिक संघ कार्यालय में सम्पन्न होंगे

सेमिनार का आयोजन:-अलोहा सिटी स्टे (I-Stay) होटल, राठौर चौक के पास, रामसागर पारा, रायपुर में किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में राज्यभर के आर्चरी प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, खेल विशेषज्ञों एवं अधिकारियों की भागीदारी अपेक्षित है। सेमिनार का उद्देश्य आर्चरी खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु वैज्ञानिक प्रशिक्षण विधियों, तकनीकी ज्ञान और नवाचारों को साझा करना है।

इस आयोजन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका एवं महासचिव आयुष मुरारका की प्रमुख भूमिका है, जिनके मार्गदर्शन में यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।

एनएमडीसी और एनटीपीसी जैसे प्रतिष्ठित सरकारी कंपनियों का सहयोग भी इस आयोजन में उल्लेखनीय है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन ने सभी खेलप्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से अपील किया है कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आर्चरी खेल के उन्नयन में अपना योगदान दें।

सम्पर्क:

आयुष मुरारका

महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker