राधे साहू को मिली एक और जिम्मेदारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बने जिला मीडिया प्रभारी
Radhey Sahu got another responsibility and became the district media in-charge of Employee Officer Federation

The Narad News 24,,,,,सूरजपुर- कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सूरजपुर के जिला संयोजक डॉ आर.एस. सिंह ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राधेश्याम साहू शिक्षक पूर्व मा.शा.कोट को जिला मीडिया प्रभारी का नया दायित्व सौंपा है। राधेश्याम साहू लम्बे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं, उनकी सक्रियता के कारण ही कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जो विभिन्न कर्मचारी अधिकारी संघों का समूह है ने उन पर विश्वास जताते हुए जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

गौर तलब है कि राधे साहू प्रारंभ से ही छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के सानिध्य व मार्गदर्शन में सक्रियता के साथ कार्य करते आ रहे हैं।सचिन त्रिपाठी ने उन्हें जिला प्रवक्ता के साथ साथ विकासखण्ड रामानुजनगर का ब्लॉक अध्यक्ष के भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।सूरजपुर जिले में शिक्षकों के सहायतार्थ चलाई जा रही संयुक्त संवेदना योजना समिति के सचिव पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।उनकी नियुक्ति से कर्मचारियों व मित्रों में हर्ष व्याप्त है।


