BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकानून व्यवस्थाकृषिघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पार्षदपुलिस प्रशासनमंत्री बृजमोहन अग्रवालमहतारी वंदन योजनाराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की जनसंपर्क अभियान

Public relations campaign of BJP candidate Brijmohan Agarwal

 

The Narad News 24,,,,,,, रायपुर 28 अप्रैल जिस शिक्षा से समाज और राष्ट्र के हित की बात नहीं हो, वह सच्ची शिक्षा नहीं कही जा सकती”

शांतिकुंज गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एक बड़े युग प्रवर्तक थे।

जिन्होंने सनातन को जागृत करने का कार्य किया है। मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए कार्य कर रही है।

यह बात रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजभान अग्रवाल ने रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि , श्रीराम शर्मा आचार्य एक बहुत बड़े युग प्रवर्तक थे। जिन्होंने सनातन की जागृति और पुनर प्रतिष्ठा का काम किया। आज भी गायत्री परिवार से जुड़कर करोड़ों लोग अपने जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति कर रहे हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वह भी कई दशकों पहले गायत्री परिवार से जुड़े थे जिसके बाद से उनके जीवन में भी काफी सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने यह भी कहा कि, गायत्री परिवार का हमेशा से ही उनको पूर्ण सहयोग मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि, करीब 500 साल बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम लला का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। यह सनातन जागरण का समय चल रहा है। आप सभी इसमें सहयोग दें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर गायत्री मंदिर समता कॉलोनी के मुख्य ट्रस्टी श्री श्याम बैस, सदाशिव हतमल, दीनानाथ शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा समेत परिवार के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने गांव गांव जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंदिर हसौद मंडल, आरंग मंडल और समोदा मंडल के

पलौद, लाखौली, रसनी, बैहरा, अमेठी, गुल्लू, रानी सागर, बनरसी, कोसरंगी, चोरभट्ठी, तुलसी, कुसमुंद, समोदा और चपरीद गांव की जनता से राष्ट्रहित में भाजपा को वोट देने की अपील की।

 

इस अवसर पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सनम जांगड़े,

मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु, समोदा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार साहू समेत युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

बृजमोहन अग्रवाल

भाजपा की राष्ट्रहित की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे है।

रविवार को रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू के नेतृत्व में 200 से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए । श्री बृजमोहन अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब ने सभी का भाजपा में स्वागत किया।

इससे पहले पलौद सरपंच गोविंद साहू, पूर्व सरपंच शारदा देवी चंद्राकर, बकरिया साहू समेत 50 से ज्यादा लोग जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा में शामिल हुए।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker