बस भाड़ा, बिजली, खाद्य सामग्री, सीमेंट, लोहा और रेत की मूल्यवृद्धि के कारण जनता परेशान ये अमृत नही आफ़तकाल – कांग्रेस

The narad news 24,,,,रायपुर,,,,,/16 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने डबल इंजन की सरकार में जनता पर डबल मार पड़ रही है। एक ओर आमदनी कम हो रही है महंगाई तेजी से बढ़ रही है। अच्छे दिन का वादा करने वाली सरकार में जनता ठीक से दो वक्त का भोजन भी नही कर पा रही है। घर बनाना तो दूर की बात है। जनता के लिए ये अमृत नही आफ़तकाल है। बस भाड़ा, बिजली, खाद्य सामग्री, सीमेंट, लोहा और रेत की कीमतों में हुई वृद्धि सरकार प्रयोजित मुसीबत है। डबल इंजन की सरकार मुनाफाखोरी कर रही है, महंगाई में राहत देने कोई उपाय इनके पास नही है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार बस भाड़ा में वृध्दि किया गया है इससे जनता को यात्री किराये में 75 प्रतिशत अधिक खर्च करने पढ़ रहे है। बिजली के दाम 4 गुना वृद्धि हो गया है। निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से 20 लाख रुपये में बनने वाली मकान की अनुमानित लागत बढ़कर 24 लाख रुपये तक पहुँच गया, पीएम आवास बनाना भी महंगाई के कारण चुनौतीपूर्ण हो गया। खाद्य सामग्री के दाम में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई। ये सब सरकार की मुनाफाखोरी की नीति के कारण हो रहा है। जनता पर सरकार अनावश्यक महंगाई की बोझ डालकर सिर्फ वसूली कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को महंगाई से राहत देने में असफल और नकारा साबित हो गई है। डबल इंजन निर्मित महंगाई की मार घर-घर में दिख रहा है। सरकार को महंगाई रोकने तत्काल कड़े कदम उठाना चाहिए।



