उप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबिलासपुररायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

उप मुख्यमंत्री के नेहरू चौक स्थित कार्यालय में आयोजित हुआ जनदर्शन

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया जनता की समस्याओं का निराकरण

 

 

The Narad News 24,,,,,,बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर नेहरू चौक स्थित शासकीय कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में सैकड़ों परिवारजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कुछ आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया।

जन समस्याओं में लोगों ने अपनी बिजली, पानी, आवास, प्रशासनिक एवं मूलभूत आवश्यकताएं संबंधित 150 आवेदन दिए। जनदर्शन में लोगों ने अटल आवास और वार्ड 15 में नाली निर्माण की मांग की। अतिक्रमण की भी शिकायत की गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इन आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डिप्टी निगम आयुक्त को तत्काल निराकरण कर सूचित करने के लिए निर्देशित किया।

*जिला अधिवक्ता संघ ने जताया आभार*

 

जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर भवन निर्माण की घोषणा के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। बता दें कि श्री साव के नेतृत्व में विगत दिनों जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह का शानदार आयोजन हुआ, इसके लिए अधिवक्ताओं ने डिप्टी सीएम को बधाई दी।

जनदर्शन में नगर निगम बिलासपुर के डिप्टी कमिश्नर खजांची कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सी के पांडे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता हर्ष कबीर एवं अनुविभागीय अधिकारी पीयूष तिवारी, नायब तहसीलदार सुश्री नेहा विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

*उप मुख्यमंत्री कल लोरमी के दौरे पर*

 

उप मुख्यमंत्री जी बिलासपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मिलित होने के लिए बिलासपुर प्रवास पर थे। श्री साव कल लोरमी के दौरे पर रहेंगे।

…… …… ……

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button