BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकवर्धाकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनमहतारी वंदन योजनाराम भगवान श्री रामरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

बीजेपी कार्यालय में सुनी समस्याएं, 650 से अधिक आवेदन मिले,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Heard problems in BJP office, received more than 650 applications, Deputy Chief Minister Vijay Sharma

बीजेपी कार्यालय में सुनी समस्याएं, 650 से अधिक आवेदन मिले,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

The narad news 24,,,,रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ परिसर बोरियाकला में आज मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी। अलग-अलग जगहों से आए लोगों ने उपमुख्यमंत्री शर्मा को अपनी समस्याओं को बताया। उपमुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण हेतु अधिनस्थ पदाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए विशेष टिप्पणी के साथ त्वरित लिखित रूप से भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देने का कार्य किया।

 

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज संवाद केंद्र में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं से संबंधित समस्याओं के अवलोकन के लिए लगभग 650 प्रकरणों की समीक्षा किए, पेंशन अनुकंपा नियुक्ति, स्थानांतरण, वेतन वृद्धि सहित व्यक्तिगत एवं कार्यालय समस्याओं से संबंधित मामलों की जांच और तत्काल निराकरण की कोशिश किये। पुलिस विभाग, जेल विभाग, पंचायत विभाग एवं संगठन और सत्ता के बीच समन्वय से संबंधित अनेक मामलों पर त्वरित निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। लगभग 34 मामलों में तुरंत निराकरण किया गया इस दौरान रूपनारायण सिन्हा, राजीव चक्रवर्ती, किशोर महानंद समन्वय में

थे।

 

The Narad News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button