BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशपुलिस प्रशासनमंत्री ओपी चौधरीमहतारी वंदन योजनाराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागवित्त मंत्री ओपी चौधरीविधायकवोटव्यापारशिक्षा

नया इतिहास बनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी,,,मंत्री ओपी चौधरी बोले

Prime Minister Modi will make new history, Minister OP Chaudhary said

 

 

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल चुनाव आयोग एलान करेगा. चुनाव आयोग की कवायद के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्रियों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा को आशीर्वाद देने देश की जनता मन बना कर बैठी है. प्रधानमंत्री मोदी नया इतिहास बनाएंगे. वहीं मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि (लोकसभा चुनाव) तारीखों का ऐलान जब भी हो, हमारी पूरी तैयारी है

मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक बहुमत के साथ तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का रिकॉर्ड कायम करेंगे. देश को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जरूरी है, यह जनता समझती है. वहीं प्रदेश में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के निर्माण पर कहा कि छत्तीसगढ़ की पहले सरकार है, जिसने यह विभाग बनाया है.

उन्होंने कहा कि जितनी भी विभागीय परेशानियां रहती हैं, उसे को-ऑर्डिनेट करने में और हर जगह टेक्नोलॉजी लाकर रिफॉर्म लाने और ग्रोथ को प्राथमिकता देना. यह विभाग एक मील का पत्थर साबित होगा. और आने वाले समय में अन्य राज्य भी इसका अनुसरण करेंगे.

वहीं मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि तारीखों का ऐलान जब भी हो हमारी तैयारी पूरी है. सतत् संगठन का संगठनात्मक कार्यक्रम चलता रहता है. बूथ मैनेजमेंट से लेकर सारी चीजों पर विशेष ध्यान दिया जाता. विपक्ष के लोग समझे और देखें.

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker