IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपार्षदराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

प्रगति चौक क्षेत्र, पुराना रायपुर कान्वेंट स्कूल के पास, मदर्स प्राईड स्कूल के पीछे, फूटबॉल हाउस का क्षेत्र, ओम सोसायटी, कारगिल चौक का क्षेत्र, चन्द्रशेखर नगर और अश्वनी नगर क्षेत्र के अंतर्गत भी सड़कों का काम कराया जाये

वर्तमान पार्षद द्वारा राजनीतिक दुर्भावना रखकर ठेकेदारों को निर्देशित कर काम कराया जा रहा है *पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.42 के अंतर्गत साफ-सफाई, बिजली, पानी व सड़कों की मरम्मत को लेकर जोन मुख्यालय का घेराव किया जाएगा

 

नगरीय प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूण साव से मिलकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा जाएगा*

सुन्दर नगर वार्ड की जनता द्वारा वर्तमान पार्षद के पास पिछले 5 वर्षों से सीसीटीवी लगाने की मांग, सुन्दर नगर चौक में सिग्नल की मांग, गार्डन और सड़कों में लाईट की व्यवस्था और सही से साफ-सफाई कराने की मांग लगातार की जा रही थी, पर इनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया*

The Narad News 24,,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़) 24.12.2024। कांग्रेस नेता संदीप तिवारी ने कहा कि पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.42 में सड़कों के ऊपर डामरीकरण का कार्य चल रहा है जिसमें वर्तमान पार्षद द्वारा राजनीतिक दुर्भावना रखकर ठेकेदारों को निर्देशित कर काम कराया जा रहा है। संदीप तिवारी ने कहा कि पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड के अनेक क्षेत्र ऐसे हैं जहाँ पर कार्य नहीं कराया जा रहा है जैसे प्रगति चौक क्षेत्र, पुराना रायपुर कान्वेंट स्कूल के पास, मदर्स प्राईड स्कूल के पीछे, फूटबॉल हाउस का क्षेत्र, ओम सोसायटी, कारगिल चौक का क्षेत्र, चन्द्रशेखर नगर और अश्वनी नगर क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 12 से 15 गलियाँ हैं जहाँ पर लगभग 3000 से भी अधिक मतदाता हैं ऐसे क्षेत्रों में भी सड़कों का काम कराना अति आवश्यक है। संदीप तिवारी ने कहा कि वर्तमान पार्षद को निर्वाचित हुए लगभग 5 साल हो गए एवं 20 वर्ष उनके पार्षद का कार्यकाल हो चुका है और वर्तमान में जब नगरीय निकाय चुनाव नजदिक है तो जनता को लुभाने के लिए आनन-फानन में अपनी पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक को बोलकर गुणवत्ताविहिन सड़कों को बनाने का काम कर रहे हैं, सड़कों को इतनी जल्दबाजी में बनाया जा रहा है कि पहली बारिश में इन सड़कों का हाल देखने को मिलेगा और धूल के गुब्बारों से वार्ड के रहवासी त्रस्त हो जाएंगे और जब सड़कें उखड़ेगी तो गड्ढे देखने को मिलेंगी, जिसके लिए संदीप तिवारी ने सड़कों की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करने का फैसला लिया है। वार्ड के रहवासियों द्वारा पार्षद से लगातार मांग की जा रही है कि पिछले 5 वर्षों से वार्ड में चोरियाँ बढ़ी हैं, जिसके लिए सीसीटीवी लगाने की गुजारिश की गई थी, वहीं सुंदर नगर चौक में ट्रैफिक का भार इतना है कि कॉलोनीवासियों को हमेशा जाम का सामना करना पड़ता है और गार्डनों एवं सड़कों में लाईट की व्यवस्था की मांग लगातार की जा रही थी तथा साफ-सफाई को भी लेकर हमेशा शिकायतें मिली और संदीप तिवारी द्वारा शिकायत पश्चात् एक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर उसका टेंडर निरस्त किया गया था। तिवारी ने कहा कि मूलभूत समस्या का निराकरण पिछले 5 वर्षों में वर्तमान पार्षद द्वारा नहीं किया गया और चुनाव के नजदिक आते सड़कों को दिखाकर वाहवाही लूटने का काम कर रहे हैं।

 

संदीप तिवारी ने कहा कि नगरीय प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूण साव से मिलकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा जाएगा एवं 26 दिसम्बर को पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.42 के अंतर्गत साफ-सफाई, बिजली, पानी व सड़कों की मरम्मत को लेकर जोन मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button