BJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मंत्री बृजमोहन अग्रवालरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मोदी के माथे जनता लगा रही विजय तिलक-मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बोले बृजमोहन, अब की बार 400 पार होंगी भाजपा की सीटें। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/01/06/2024/छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने देश में हुए लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एग्जिट पोल से यह साबित हो रहा है कि भारत की जनता नरेंद्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व पर अपनी मोहर लगाते हुए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। वहीं विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली बनकर देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ करने वाले, धर्म एवं समाजों में भेद कराने वाले, भ्रष्टाचार करके जेल जाने वालों की पार्टी कांग्रेस व उनके गठबंधन दलों को देश की सत्ता से दूर ही रख रही है।

बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भी लोकसभा चुनाव में 11 में से 11 सीटें भाजपा को सौंप रही है। जनता का यह निर्णय निश्चित तौर पर भाजपा के सुशासन,विकास और सुरक्षा के संकल्प को समर्थन देना ही है।

बृजमोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती। भाजपा का ध्येय राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा करना है।

मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की हमारी सरकार ने बगैर भेदभाव के देश के जनता की सेवा की। उनके विकास, उनकी सुरक्षा, उनके भविष्य की चिंता करते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें प्रदान किया। फल स्वरुप आज देखिए देश की जनता का आशीर्वाद पुनः भाजपा को मिल रहा है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker