RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़राजनीतिविधायक

कार्यशाला : नमो ऐप विकसित भारत एम्बेसडर और राम मंदिर दर्शन योजना को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

नमो ऐप विकसित भारत एम्बेसडर को लेकर सांसद विधायक और संगठन के पदाधिकारियों को बड़ा टास्क

*

*सांसद को 30, विधायक को 15, प्रदेश पदाधिकारी को 10 हजार एम्बेसडर बनाने होंगे*

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर। नमो ऐप विकसित भारत एम्बेसडर और राम मंदिर दर्शन योजना को लेकर गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नमो ऐप के उपयोग और विकसित भारत एम्बेसडर के 100 दिवसीय चैलेंज को लेकर जिला संयोजकों और सह संयोजकों को ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा राम मंदिर दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से भेजे जाने वाले तीर्थ यात्रियों के समुचित व्यवस्था हेतु रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर कार्यशाला में प्रमुख रूप से नमो एप राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत चहल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, राम मंदिर दर्शन प्रदेश संयोजक धरम लाल कौशिक, प्रदेश संयोजक नमो ऐप अमित साहू, आईटीआई सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, मितुल कोठरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए नमो ऐप के राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के नागरिकों को NAMO एप्लिकेशन के माध्यम से विकसित भारत के एबेसेडर बनने और विकास के संदेश को बढ़ाने का आहवान किया है। इसके लिए बकायदा 100 दिवसीय चैलेंज भी दिया गया। 100 दिन तक लगातार हमे नमो ऐप के माध्यम से मिलने वाली विकसित भारत की जानकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमो में जोड़ने और उन्हें एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

*सांसद को 30 हजार, विधायक को 15 हजार सदस्य बनाने होंगे *

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष चहल ने बताया की अभियान के तहत सांसद विधायक से लेकर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओ को एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसमें सांसद 30 हजार, विधायक 15 हजार, प्रदेश पदाधिकारीयों को 10 हजार, जिला पदाधिकारी को 5 हजार तथा मंडल पदाधिकारी को एक एक हजार एम्बेसडर बनाने है। इसकी मॉनिटरिंग सीधे के केंद्रीय कार्यालय से की जाएगी। उन्होने प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और पदाधिकारियो से इस अभियान को गंभीरतापूर्वक पूरा करने का आव्हान किया।

 

*लोकसभा की 11 सीट जीतकर मोदी जी को देनी है – किरण देव*

*अभियान से मोदी जी के विकास के एजेंडे को मजबूती मिलेगी*

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव साय ने कहा की विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब हमे लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश के 11 सीटें जीतकर मोदी जी को देनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के गारंटी पर पूरे देश को भरोसा है। इस भरोसे को आगे बढ़ाने हमे NAMO ऐप विकसित भारत एंबेसेडर 100 दिवसीय चैलेंज को पूरा करना है। इसके माध्यम से समाज का सभी वर्ग के जोड़ना है। नमो ऐप से सीधे देश के लोगो को केंद्र सरकार के विकसित भारत के दृष्टिकोण की जानकारी मिलेगी साथ ही मोदी जी के विकास के एजेंडे को मजबूती मिलेगी।

*राम मंदिर दर्शन के लिए होगी समुचित व्यवस्था – धरम लाल*

 

इस अवसर पर राम मंदिर दर्शन अभियान के प्रदेश संयोजक धरमलाल कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लोगों से 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन कराने का वादा किया था। प्रदेश के पिछली कैबिनेट में सरकार ने श्रीराम लला मंदिर दर्शन योजना को मंजूरी दे दी है। हर साल 20 हजार से अधिक लोगो को दर्शन कराया जाएगा। कौशिक ने कहा कि इसमें आम जनता के साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओ को भी भेजा जाएगा। पार्टी स्तर पर इसकी तैयारी करने की जानकारी दी।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button