BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावकवि काव्यकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जुहार परिवारधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराज्यपालराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उत्कल दिवस पर राज्यपाल  मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में उत्कल दिवस का आयोजन विधायक पुरंदर मिश्रा 

उत्कल दिवस पर हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ निकाली शोभायात्रा

 

The Narad news 24,,,,रायपुर। सोमवार रात प्रो. जे.एन. पाण्डेय शास.उच्च.माध्य. विद्यालय छोटापारा रायपुर में राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में उत्कल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्व ओडिया समाज छ.ग. और उत्कल सांस्कृतिक परिषद, रायपुर द्वारा उत्कल दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया।

सर्वप्रथम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के द्वारा महिला थाना के सामने स्थित मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, पश्चात पुरी से लाये गए भगवान जगन्नाथ के रथ के पहिये (चक्का) एवं भगवान जगन्नाथ का दर्शन एवं पूजा अर्चना किया गया। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा तथा अन्यत्र जिलों से पहूंचे लगभग 5 हजार लोगों की उपस्थिति रही।

 

 

 

कार्यक्रम में विधायक मिश्रा ने उत्कल समाज के गौरव मधुसूदन दास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे उन्होंने उडिया भाषा की स्वतंत्रता के लिए आंदोलन कर हमें उड़िया भाषा बोलने की स्वतंत्रता दिलाई। ओडिशा राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित उत्कल उत्सव समारोह के मंच पर उन्होनें सर्व ओडिया समाज की ओर से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ की स्कूलों में एक विषय ओडिया शिक्षा प्रारंभ करने की मांग रखी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में निवासरत उडियाभाषी या इस समाज के लोगों के लिए ही यह दिवस नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए भी उत्कल दिवस लागू होता है। उन्होने कहा उनके क्षेत्र जशपुर के पूरे शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में भी ओडिशा से आये लोगों का बड़ी संख्या में उपस्थिति निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ और ओडिशा को भाई-चारे के साथ जोड़ने का काम करता है।

उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल ने उपस्थित लोगां को बताते हुए कहा कि वर्ष 1936 में ओडिशा को एक स्वतंत्र के रूप में मान्यता मिली थी। ओडिशा का इतिहास एवं यहां की वीरगाथा पूरी दुनिया में अनूठी है। ओडिशा भाषा संस्कृति और कला को आगे बढ़ाने के लिए अनेंक विभूतियों ने अपना योगदान दिया जिसे आज भी पूरा ओडिशा राज्य तथा भारत वर्ष में याद किया जाता है। महामहिम द्वारा ओडिशा राज्य के गठन करने वाले उत्कल गौरव मधुसूदन दास जी का विशेष उल्लेख करते हुए उनके जीवनकाल पर प्रकाश डाला गया साथ ही देश के प्रधानमंत्री के कार्यों का सराहना किये।

 

 

इस अवसर पर विश्वभूषण हरिचंदन राज्यपाल, विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ.ग., अरूण साव उप मुख्यमंत्री छ.ग., सुनील सोनी सांसद रायपुर, पुरंदर मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष सर्व ओडिया समाज, विधायक रायपुर उत्तर, मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, एजाज ढेबर, महापौर, नगर पालिक निगम, रायपुर डॉ. केके भोई, अध्यक्ष उत्कल सांस्कृतिक परिषद्, राजेन्द्र बेहरा, अध्यक्ष घासी समाज, वकील तांड़ी अध्यक्ष, गाड़ा समाज, नारायण प्रसाद नैरोजी, अध्यक्ष आदिवासी समाज, सत्यदेव शर्मा, संगठन महामंत्री, गुणनिधि मिश्रा, प्रवक्ता, पीयुष मिश्रा सहित सर्व ओडिया समाज छ.ग., उत्कल सांस्कृतिक परिषद समाज प्रमुखों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker