गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएंछत्तीसगढ़जगदलपुरबधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायलाइफस्टाइलशिक्षा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

The narad news 24 गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

 

The narad news 24,,,,,जगदलपुर। । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी. ध्वजारोहण के बाद सीएम विष्णुदेव साय मंच से प्रदेशवासियों को सम्बोधित कर रहे हैं.

 

आज के दिन, भारत के अमृत काल में, 75वें गणतंत्र दिवस के रूप में एक सुनहरी कड़ी जुड़ रही है. यह पावन अवसर हमारे देश के महान संविधान की सफलता का सबसे बड़ा पर्व है. इस अवसर पर मैं महान नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करते हुए देश को इस गौरवशाली मुकाम पर पहुंचाने वाली सभी विभूतियों को नमन करता हूं.

 

सबसे पहले मैं छत्तीसगढ़ महतारी के महान सपूतों अमर शहीद गैंद सिंह, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधूर को सादर नमन करता हूं, जिन्होंने हमारे प्रदेश को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा और पूरे छत्तीसगढ़ में त्याग-बलिदान, न्याय-समानता जैसे आदर्शों की अलख जगाई. उन्होंने राष्ट्रीय चेतना के विकास में आदिवासी अंचलों का अग्रणी योगदान दर्ज कराया था. बाद में इस राह पर चलकर प्रदेश के अनेक वीरों और राष्ट्र भक्तों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं प्रदेश और देश के विकास में योगदान दिया. ऐसी सभी विभूतियों को मैं सादर नमन करता हूं

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button