BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSओड़िशाकवि काव्यकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरदेशराजनीतिराम भगवान श्री रामरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

ओडिशा के मतदाताओं के पास डबल इंजन की सरकार चुनने का सुनहरा अवसर : किरण देव

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष ने ओडिशा में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

 

 

: the Narad News 24,,,,,रायगड़ा छत्तीसगढ़ के  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने गुरुवार को ओडिशा के रायगड़ा जिले के गुनपुर में प्रबंधन समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वर्तमान कार्यस्थिति की जानकारी ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भुलुनसुंडा ग्राम में ग्रामवासियों के बीच उपस्थित होकर स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर लोगों से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपके हर एक वोट से देश और ओडिशा का भविष्य बेहतर होगा। इस लोकसभा और राज्य के विधानसभा चुनाव में आपके पास डबल इंजन की सरकार चुनने का अवसर है। आपके आशीर्वाद से अबकी बार 400 पार का लक्ष्य पूरा होगा।

ओड़िशा में केंद्र सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जरूरी है कि राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बने. उन्होंने कहा, की देश में जिस तरह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर उत्साह हैं, उससे चुनाव के परिणाम का संकेत मिल गया है. उन्होंने कहा राज्य में नवीन बाबू की सरकार ने विकास को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है. राज्य में गरीब, मज़दूर, आदिवासी, पिछड़े, युवा और किसान का कल्याण सिर्फ भाजपा सरकार कर सकती है

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker