RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को “उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान” — प्रदेश में 9 वां और रायपुर संभाग में प्रथम स्थान

Uttar MLA Purandar Mishra awarded “Excellent Membership Award” – 9th in the state and first in Raipur division

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर में मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर, नवा रायपुर में भव्य रूप से आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी को उनकी अद्वितीय संगठनात्मक क्षमता, निरंतर सक्रियता और समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदेशभर में 9 वां स्थान एवं रायपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान विधायक श्री मिश्रा जी के अथक प्रयासों और कार्यकर्ताओं के साथ गहन जुड़ाव का परिणाम है। उन्होंने सदस्यता अभियान में उत्तर विधानसभा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया, जिससे प्रदेशभर में एक नई प्रेरणा स्थापित हुई।

 

सम्मान ग्रहण करते हुए विधायक श्री मिश्रा जी ने कहा—

“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उत्तर विधानसभा की जनता और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का है। आप सभी के अथक परिश्रम और विश्वास ने ही इस उपलब्धि को संभव बनाया है। मैं पूरे मनोयोग से जनता की सेवा और संगठन के विस्तार में कार्य करता रहूंगा।”

समारोह में प्रदेशभर के उन सभी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देकर अधिक से अधिक सदस्य जोड़े और संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, संगठन महामंत्री पवन साय जी, मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉक्टर रमन सिंह जी, उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी, सरोज पांडे जी सहित प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया।

 

कार्यक्रम का माहौल उत्साह, ऊर्जा और गर्व से भरा हुआ था, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती का संकल्प दोहराया गया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker