RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

नारायणा हेल्थ ने रायपुर में शुरू की लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी, अब एमएमआई नारायणा अस्पताल में मिलेगी उन्नत लिवर ट्रांसप्लांट सेवाएं

एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में अपनी समर्पित लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी (Outpatient Department) की शुरुआत की घोषणा की है

 

 

 

The Narad News 24,,,,गुरुग्राम/रायपुर, 13 अक्टूबर 2025: भारत के अग्रणी हेल्थकेयर नेटवर्क में से एक, नारायणा हेल्थ ने एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में अपनी समर्पित लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी (Outpatient Department) की शुरुआत की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य मध्य भारत के मरीजों को लिवर ट्रांसप्लांट से जुड़ी व्यापक परामर्श, निदान और फॉलो अप सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है।

इस लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी का नेतृत्व डॉ. संजय गोजा, प्रोग्राम डायरेक्टर एवं क्लिनिकल लीड – लिवर ट्रांसप्लांट, एच.पी.बी. सर्जरी एवं रोबोटिक लिवर सर्जरी, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम, द्वारा किया जाएगा। डॉ. गोजा उत्तर भारत में सफल लिवर ट्रांसप्लांट और रोबोटिक लिवर सर्जरी के क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञों में से एक हैं। अब वे रायपुर और आसपास के मरीजों को भी अपनी विशेषज्ञता का लाभ देंगे।

 

विस्तार के बारे में बात करते हुए, डॉ. संजय गोजा ने कहा, “हमारा उद्देश्य लिवर ट्रांसप्लांट और हेपेटोबिलियरी केयर जैसी उन्नत सेवाओं को मेट्रो शहरों से आगे ले जाकर ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक पहुंचाना है। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर में लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों को समय पर जांच, सर्जिकल विशेषज्ञता और ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल अपने घर के नजदीक मिल सकेगी। प्रारंभिक निदान और समय पर हस्तक्षेप जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं, और इसी के माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचना चाहते हैं।”

इस अवसर पर, श्री अजीत कुमार बेल्लमकोंडा, फैसिलिटी डायरेक्टर, एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर, ने कहा, “हमारे अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी की शुरुआत नारायणा हेल्थ की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि उन्नत चिकित्सा सेवाओं की पहुंच मध्य भारत तक बढ़ाई जाए। यह पहल जटिल लिवर रोगों से पीड़ित मरीजों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के संपूर्ण तंत्र को भी मजबूत करेगी। हमें गर्व है कि हम गुरुग्राम से डॉ. गोजा और उनकी विशेषज्ञ टीम के साथ मिलकर इस पहल को साकार कर रहे हैं।”

 

नई ओपीडी में लिवर फेल्योर, लिवर कैंसर, बाइलरी डिजीज और अन्य जटिल हेपेटोबिलियरी स्थितियों से जूझ रहे मरीजों के लिए विशेष परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेवा प्रि-ट्रांसप्लांट असेसमेंट और फॉलो-अप केयर को भी सुगम बनाएगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बार-बार लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस ओपीडी का शुभारंभ नारायणा हेल्थ के उस मिशन में एक और मील का पत्थर साबित होगा, जिसके तहत वह पूरे भारत में विश्वस्तरीय लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं को सुलभ और मरीज-केंद्रित बनाना चाहता है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button