BJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरोजगारलाइफस्टाइलवोटव्यापारशिक्षा

शक्ति वंदन अभियान में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा : भाजपा

शक्ति वंदन कार्यक्रम समाज के उस वर्ग तक पहुँचने का अभियान है जो लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहा है

 

 

 

 

The narad news 24,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “शक्ति वंदन” कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव, सह संयोजक व भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा है कि शक्ति वंदन कार्यक्रम समाज के उस वर्ग तक पहुँचने का अभियान है, जो लगातार सामाजिक कार्यों में जुड़कर लोगों की सहायता कर रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि पूरे देश में इस अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क करके 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। छत्तीसगढ़ के 3.56 लाख समूह से संबद्ध अनुमानित 8 लाख महिलाओं को इस संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य है।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी, बनाया गया प्रभारी

 

भाजपा शक्ति वंदन कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक जूदेव, सह संयोजक महानंद व महिला मोर्चा अध्यक्ष राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तरुण चुग को प्रभारी बनाया गया है और छत्तीसगढ़ से सांसद डॉ. सरोज पांडेय राष्ट्रीय सदस्य हैं जिन्हें छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश और दिल्ली में कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी दी गई है।

संवाद कार्यक्रम : महिलाओं से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के बारे में दी जाएगी जानकारी

 

छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव तथा सह संयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भावना बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू, पूनम सोलंकी को बनाया गया है। इस कार्यक्रम के तहत महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले में जिला महामंत्री को संयोजक व उनके साथ 15 लोगों की टीम तथा विधानसभा में 25 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। आगामी 8 एवं 9 फरवरी 2024 को जिलास्तरीय एनजीओ एवं महिला स्व-सहायता समूह का संवाद कार्यक्रम महिलाओं से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के बारे में जानकारी देना है।

महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सपंर्क कर सम्मान किया जाएगा

 

शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत 8 फरवरी से पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें प्रदेशभर के महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सपंर्क कर उनका सम्मान किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत 10 एवं 11 फरवरी 2024 को विधानसभास्तरीय शक्ति वंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम होगा जिसमें सामाजिक कार्य में अहम भागीदारी करने वाले स्वयंसेवी संगठन एवं स्व-सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया जाएगा।

चाय पर चर्चा एवं प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी

 

कार्यक्रम में कम-से-कम 1500 से 2000 संख्या निर्धारित की गई है। इस दौरान पम्पलेट वितरण भी किया जाएगा। 12 से 20 फरवरी 2024 को ग्राम स्तर पर सम्पर्क अभियान के तहत स्व-सहायता समूह से मिलकर चाय पर चर्चा एवं प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 22 या 23 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी एन.जी.ओ. एवं स्व-सहायता समूह को संबोधित करेंगे। मंडल स्तर पर एल.ई.डी. या प्रोजेक्टर या टी.वी. के माध्यम से सीदे प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker