BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALकांकेरकानून व्यवस्थाकोंडागांव कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मोहन मरकाम,कांग्रेस नेता विक्रम बैस को दी श्रद्धांजलि नारायणपुर पहुंचे

मोहन मरकाम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की शहर में रहने वाले नागरिक असुरक्षित

The Narad News 24,,,,,,कोंडागांव 14/05/2024 को । पूर्व मंत्री व छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नारायणपुर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम बैस को श्रद्धांजलि अर्पित की। विक्रम बैस की सोमवार रात अज्ञात हमलवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोहन मरकाम ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिवारजनों के समक्ष अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की कड़ी निंदा करते हुए छग की बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर आरोप लगाया। मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य में अराजकता बढ़ गई है। अपराधियो के हौसले बुलंद होते जा रहे है और छग अपराधगढ़ बनता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण नारायणपुर में कांग्रेस के ब्लाक उपाध्यक्ष व न नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव विक्रम बैस के पर नारायणपुर जिला मुख्यालय के अंदर बखरूपारा में हमलवारों द्वारा गोली मारकर हत्या करना है।

शहर में रहने वाले नागरिक असुरक्षित

 

जब शहर में रहने वाले आम नागरिक ही सुरक्षित नहीं है तो संवेदनशील व अंदरूनी क्षेत्रों में निवासरत क्षेत्रवासियों की सुरक्षा का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। मोहन मरकाम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker