देशराजनीति

G20 के दौरान मोदी की 15 देशों से द्विपक्षीय वार्ता:अफ्रीकन यूनियन को मेंबर बनाने चीन-EU सहमत; इटली की PM जॉर्जियो मेलोनी दिल्ली पहुंचीं

THE NARAD NEWS24……………………नई दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को होने वाली G20 समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। G20 मेंबर्स के मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी भारत पहुंच चुकी हैंं। उन्हें कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने रिसीव किया है। इस समिट में 19 देशों और यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा, 9 और देशों को समिट में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है।

G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 15 वर्ल्ड लीडर्स से बाइलेट्रल बातचीत करेंगे। आज अमेरिका, बांग्लादेश और मॉरिशस से द्विपक्षीय बातचीत होगी। G20 में शामिल होने के लिए अफ्रीकन यूनियन के चेयरपर्सन अजाली असौमानी भी भारत पहुंच चुके हैं। इस बीच खबर है कि चीन और EU ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का मेंबर बनाने के लिए भारत का समर्थन किया है।

वहीं, भारत आने से पहले स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोरोना संक्रमित हो गए। उनकी जगह वाइस प्रेसिडेंट नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस समिट में शामिल होंगे। ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक आज दोपहर 1.40 बजे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 6:55 बजे भारत आ रहे हैं

तस्वीर अमेरिका के जॉइंट बेस एंड्रयूज की है, जहां से अमेरिकी राष्ट्रपति जर्मनी रवाना हुए। वो जर्मनी से होते हुए भारत आएंगे।

नई दिल्ली पहुंची इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बच्चों के साथ सांस्कृतिक नृत्य देखा।

5 राष्ट्राध्यक्ष आज दिल्ली पहुंचेंगे
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आज यानी 8 सितंबर की रात तक 4 बड़े देशों के 5 राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच जाएंगे। सबसे पहले ब्रिटिश PM ऋषि सुनक दोपहर 1.40 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इनके अलावा, जापान के PM फुमियो किशिदा दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 6 बजकर 55 मिनट पर, चीन के प्रधानमंत्री ली कीयांग शाम को 7 बजकर 45 मिनट पर, UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान रात 8 बजे लैंड करेंगे।

वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनिपिंग G20 समिट में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं। पुतिन की जगह उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज आज सुबह भारत पहुंचे। वहीं, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ​​​​​और नाइजीरिया के राष्ट्रपति अहमद तिनुबु भी पहले आ चुके हैं। राष्ट्रपति अहमद तिनुबु का स्वागत मराठी धुनों के साथ किया गया। वो G20 के गेस्ट के तौर पर शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। ​

तस्वीर भारत मंडपम की है, जहां G20 समिट का आयोजन होगा।

G20 समिट 9-10 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इसको लेकर पूरी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button