BJPRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तरलाइफस्टाइलविधायक

विधायक मिश्रा ने लिया आशीर्वाद अनिरूद्धाचार्य महाराज से , श्रीमद्भागवत का किया रसपान

MLA Mishra took blessings from Aniruddhacharya Maharaj, drank the juice of Shrimad Bhagwat

विधायक मिश्रा ने लिया आशीर्वाद अनिरूद्धाचार्य महाराज से , श्रीमद्भागवत का किया रसपान

 

The narad news 24,,,,रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में शुक्रवार से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्रीमद्भागवत कथावाचक अनिरूद्धाचार्य महाराज का प्रवचन शुरु हो गया है। आज पहले दिन शुक्रवार को रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा श्रीमद्भागवत का रसपान करने गुढ़ियारी पहुंचे, जहां उन्होंने कृष्ण भक्तों के साथ अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया और उनके प्रवचन का रसपान किया।

 

राजधानी का गुढ़ियारी इलाका शुक्रवार से भगवान कृष्ण की कथाओं के सागर में डूबकी लगा रहा है, जहां श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथा सुनाने के लिए विश्व प्रख्यात अनिरूद्धाचार्य महाराज व्यासपीठ पर विराजमान हैं। शुक्रवार को रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा भी व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक अनिरूद्धाचार्य महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। विधायक मिश्रा ने उन्हें भगवान जग्गनाथ का गमछा पहनाया और प्रसाद भेंट की, जिसके बाद भगवताचार्य महाराज ने विधायक मिश्रा को राधानाम का गमछा पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया।

 

इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने मोमेंटो भेंटकर विधायक मिश्रा को सम्मानित किया, जिसके पश्चात विधायक राजेश मूणत के साथ विधायक मिश्रा ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया। वहीं विधायक मिश्रा ने आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर आवश्यक सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर विधायक मिश्रा के साथ गुणनिधि मिश्रा भी मौजूद थे, जिन्होंने भगवताचार्य अनिरूद्धाचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker