छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बिलाईगढ़रोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियान

विधायक कविता प्राण लहरें ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर — अब जनता की बात होगी सीधे विधायक से

 

 

The Narad News 24,,,,बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें ने अपना जनसंपर्क हेल्पलाइन नंबर 6265082424 जारी किया है। अब क्षेत्र की जनता सीधे अपने विधायक से फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर अपनी समस्या, सुझाव या मांग साझा कर सकेगी।

विधायक कविता प्राण लहरें ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कई बार लोग कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते, इसलिए अब वे सीधे इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए मुझसे जुड़ सकते हैं।”

 

उन्होंने बताया कि इस नंबर पर आने वाली शिकायतों को न केवल सुना जाएगा, बल्कि संबंधित विभागों के माध्यम से यथाशीघ्र समाधान भी कराया जाएगा। समाधान होने के बाद शिकायतकर्ता को समाधान रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।

 

विधायक ने कहा कि यह कदम जनता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी को कम करेगा और जनसमस्याओं का निपटारा अधिक पारदर्शी व प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

क्षेत्रवासियों ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक जनहितकारी और सराहनीय कदम है, जिससे आम नागरिकों की आवाज़ अब सीधे उनके विधायक तक पहुंचेगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker