EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने शिक्षक दिवस समारोह में की भागीदारी

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर, आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अम्बेडकर भवन में आयोजित विशेष शिक्षक दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुआ। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उन्हें समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

 

 

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने शिक्षक दिवस समारोह में की भागीदारी

 

The Narad News 24,,,,, आरंग में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर, आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अम्बेडकर भवन में आयोजित विशेष शिक्षक दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुआ। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उन्हें समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

विधायक गुरु साहेब ने कहा, “शिक्षक हमारे समाज के नींव के पत्थर हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शन के बिना, देश का भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता। मैं सभी शिक्षकों को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूँ”

 

समारोह के दौरान, विधायक ने उत्कृष्ट छात्राओं, शिक्षकों को सम्मानित भी किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें शिक्षक-छात्र संबंधों को उजागर किया गया।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर हैं।

कार्यक्रम का समापन विधायक द्वारा सभी शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा रायपुर ग्रामीण के जिला श्याम नारंग,अनिल पांडे,छोटे लाल सोनकर,के के भारद्वाज, देवनाथ साहू,नंद कुमार साहू,डुमेन्द्र साहू, डॉ संदीप जैन,अनिल अग्रवाल,अभिषेक राजा तम्बोली, शेखर साहू, गणेश साहु, विनोद साहू, अशोक चंद्राकर, चमन साहू,पद्मिनी साहू, रोहणी साहू,बदिनेश शर्मा BEO ,मातलिनन्दन वर्मा BRC सहित शिक्षकगण, छात्र,छात्राएं,उपस्थित रहें।।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker