BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासाजा विधायकस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रायपुर दक्षिण प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में विधायक दिपेश साहू ने किया व्यापक जनसंपर्क 

MLA Dipesh Sahu did extensive public relations in favor of Raipur South candidate Sunil Soni.

 

 

The Narad news 24,,,,,,, रायपुर ,बेमेतरा :- रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को बेमेतरा विधायक दिपेश साहू और साजा विधायक ईश्वर साहू ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कुशालपुर नगर, साहू पारा, कर्मा चौक, संजय नगर, इंद्रा चौक,निजामुद्दीन पारा सहित कई वार्डो में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान डोर टु डोर जनसंपर्क और छोटी-बड़ी बैठकों के माध्यम से पार्टी नेताओं ने क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचकर सुनील सोनी के लिए समर्थन जुटाया।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा सुनियोजित और मजबूत प्रचार अभियान चला जनता को अपने पक्ष में करने को प्रयासरत है। इस दौरान विधायक दिपेश साहू और विधायक ईश्वर साहू रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदाताओं को भाजपा सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया गया और सुनील सोनी को एक सक्षम और जिम्मेदार उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत उन्हें जिताने की अपील की। जनसंपर्क में उमड़ी महिलाओं-युवाओं की भीड़ और जनता का उत्साह देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी ऊंचा हुआ है। नेताओं ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें भाजपा की नीतियों एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता के बारे में बताया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, रोजगार, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। भाजपा का यह अभियान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह को प्रदर्शित करता है। इस दौरान विधायक दिपेश साहू ने कहा की 13 नवंबर को कमल निशान पर मिलने वाला हर वोट रायपुर दक्षिण में दोगुना विकास सुनिश्चित करेगा ll

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने भाजपा सरकार आने के बाद मिलने वाले महतारी वंदन योजना की राशि के प्रति खुशी जताते हुए अपने अनुभव साझा किए जिसमें उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना में हर महीने मिलने वाले 1000 रुपए के कारण उनकी इस बार की दीपावली स्पेशल बनी है जिससे महिलाओं ने अपने पैसों से मिठाई इत्यादि खरीद कर इस बार आत्मनिर्भरता के साथ दीपावली मनाई है। इसके साथ ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत किया जिसके बाद अनेकों लोगों को अपना पक्का आवास मिला और बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने इस बार पहली बार अपने पक्के मकान में दीपावली मनाई है उन सब ने भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण उत्साह के साथ आगामी उपचुनाव में प्रचंड मतों से भाजपा को जीताने की बात कही।इस दौरान भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker