छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूलाइफस्टाइलविधायकशिक्षा

एक लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करे : विधायक दीपेश साहू,

ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

 

The narad news 24,,,,,बेमेतरा। विधायक बेमेतरा दीपेश साहू ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने नन्हे बच्चो की देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देखी और बच्चों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।

विधायक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने के कई टिप्स बताए। उन्होंने ने छात्रों से कहा कि वे लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करे। समय का सदुपयोग करें। पढ़ाई में ध्यान दे।

श्री साहू ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि मुझे सेवा के लिए आप लोगो ने विधायक चुनकर विधान सभा में भेजा है,मुझे विद्यालय परिवार ने याद किया इसके लिए आभार व्यक्त करता हूँ और मै क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाता हू कि क्षेत्र के विकास के लिए पुर्णतः संकल्पित होकर काम करुगा और हर दुखसुख में हमेशा साथ रहुगा।

 

इस दौरान संस्था के प्राचार्य तिवारी, ताराचंद महेश्वरी, विकास तंबोली, नीतू कोठारी, निखिल साहू, परमेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button