शाला प्रवेश उत्सव मे शामिल हुए विधायक दीपेश साहू…24 लाख 20 हजार के लागत से बने शा. प्रा. शाला भवन का किया लोकार्पण
बीजाभाट प्रा. शा. स्कुल मे स्मार्ट क्लास का किया शुभारम्भ विधायक दिपेश साहू

The Narad News 24,,,,,,,बेमेतरा :- बेमेतरा सहित आज पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश मे आज से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई है l नए शिक्षा सत्र के पहले दिन सभी शासकीय स्कूलों मे शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है l जहा बेमेतरा ब्लॉक के प्राथमिक शाला स्कुल और बीजाभाट मे शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू कलेक्टर रणवीर शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे शामिल हुए l कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं ने मनमोहक बारह मासी नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथियों अतिथियों ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक, फुलमाला पहनाकर ,गणवेश वितरण व मिठाई,खिलाकर स्वागत किया।
और नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को शुभकामनायें प्रेषित किया l तत्पश्चात विधायक साहू मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय के सन्देश का वाचन किया l इस दौरान विधायक साहू ने 24.20 लाख के लागत से बने शासकीय प्राथमिक शाला स्कुल भवन का लोकार्पण किया l प्राथमिक शाला बीजाभाट स्कुल मे स्मार्ट क्लास का भी शुभारंभ किया l

दीपेश साहू विधायक बेमेतरा


