ग्राम पंचायत तरकोरी मे लोकार्पण कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक दीपेश साहू
MLA Deepesh Sahu participated in the inauguration program in Gram Panchayat Tarakori
The Narad News 24,,,,,बेमेतरा :- बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तरकोरी मे विभिन्न विकाश कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था जिसमे मुख्य अतिथि के रूप बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए l कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया l
तत्पश्चात अतिथियों का श्री फल साल भेटकर स्वागत अभिनंदन किया गया l इस दौरान विभिन्न विकास कार्य का लोकार्पण विधायक दीपेश साहू द्वारा किया गयाl जिसमे ग्राम पंचायत तरकोरी में विधायक निधि द्वारा यादव समाज सामुदायिक भवन निर्माण लागत राशि 5 लाख रुपए, सामुदायिक शौचालय लागत राशि 3लाख 50 हजार रुपए, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अतिरिक्त कक्ष लागत राशि 5 लाख रूपये, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आहाता निर्माण लागत राशि 5 लाख रूपये, विधायक निधि द्वारा सीसी रोड निर्माण 2 लाख 60 हजार रूपये के विभिन्न विकाश कार्यों का लोकार्पण किया गया l कुल मिलाकर ग्राम पंचायत तरकोरी मे 21 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया l

इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए सर्वप्रथम ग्राम वासियों का आभार धन्यवाद प्रकट किया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की आप सभी लोगो ने आशीर्वाद देकर मुझे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक के रूप मे चुने है तों अब आगे मेरी जिम्मेदारी है आप लोगो की पांच साल सेवा करना l आप लोग जैसे विकाश चाहेंगे हम सब मिलकर गांव क्षेत्र और पुरे विधानसभा का हर गांव गली मोहल्ला मे विकाश करेंगे l भारतीय जनता पार्टी और विष्णुदेव की सुशासन वाली सरकार मे छत्तीसगढ़ मे चहुमुखी विकाश होगा l

डॉ ईश्वर सिंह जी मंडलेश्वर बेरला, अवधेश जी चंदेल प्रदेश मंत्री भाजपा ,चंद्रकला मनोज मनहर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, धनराज बंजारे ,बद्रीनाथ राजपूत ,महेश कुमार जोशी ,भगवान श्री राजपूत किशनलाल साहू बलराम पटेल प्रश्न राघव सिंह शिवजादी सिंह राजूराम साहू डॉक्टर एस के तिवारी अमित माहेश्वरी कामता प्रसाद सिंह तिहारो सिंह पुरुषोत्तम यादव जीवनलाल होगरे संतोष यादव आनंद यादव दामन साहू उपेंद्र जी बुखार राम निषाद शांतिलाल दर जानकी अलग खराब बंजारे देवेंद्र राजपूत संतोष जी मन्नत
