छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

कोहड़िया में दो दिवसीय विराट देवी जस झांकी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीपेश साहू हुए शामिल, 

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू

 

The Narad News 24,,,,,,दिनांक: 13 अप्रैल 2025

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोहड़िया गुधेली में जय महाकाल जस झांकी समिति द्वारा दो दिवसीय विराट देवी जस झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में देवी भक्ति, संस्कृति और संगीत की अनुपम झलक देखने को मिली। मंच पर प्रस्तुत झांकियों और कलाकारों की भक्ति भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अवधेश सिँह चंदेल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी, भाजपा नेत्री संध्या परगनिया, जनपद सदस्य रेखा पोषण सिन्हा सहित ग्रामवासी, श्रद्धालुजन एवं विभिन्न ग्रामों से आए दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विधायक श्री दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा:

“इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। देवी भक्ति और लोक संस्कृति से ओतप्रोत यह आयोजन जनमानस को जोड़ने वाला है।”उन्होंने आगे कहा, कार्यक्रम में कलाकारों ने जिस भक्ति भाव से अपनी प्रस्तुति दी, वह सराहनीय है। जस गीतों के माध्यम से हमारी संस्कृति जीवित रहती है और नई पीढ़ी तक पहुंचती है।”

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker