छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

विधायक दीपेश साहू ने ग्राम देवरबीजा में ₹49 लाख 98 हजार की लागत से निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण

 

 

The Narad News 24,,,बेमेतरा, 30 सितम्बर 2025।

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू ने आज ग्राम देवरबीजा में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का स्थली निरीक्षण किया। लगभग ₹49 लाख 98 हजार की लागत से निर्मित हो रहा यह मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री साहू ने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि “कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए तथा इसे समय-सीमा में पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

सरकार का उद्देश्य है कि गाँव-गाँव में खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ ताकि युवाओं की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिले। यह मिनी स्टेडियम स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा तथा ग्रामीण अंचल में खेलों का नया वातावरण तैयार करेगा।विधायक श्री साहू ने आगे कहा कि “खेल और संस्कृति का समन्वय ही समाज को प्रगति की ओर ले जाता है। आगामी समय में भी क्षेत्र के विकास और युवाओं की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे l इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवरबीजा श्री सेवा राम साहू, सरपंच हेमलाल देवांगन, परमेश्वर साहू, बिरेंद्र साहू, सुखेन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button