कृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

सेवा सहकारी समिति बेमेतरा में विधायक दीपेश साहू ने किया धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ

 

 

The Narad News 24,,,,बेमेतरा, 15 नवंबर 2025।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सीजन का शुभारंभ आज से पूरे प्रदेश में विधिवत रूप से कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला बेमेतरा स्थित सेवा सहकारी समिति बेमेतरा धान खरीदी केंद्र में भी खरीदी कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक श्री साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत बलराम भगवान की पूजा-अर्चना के साथ की गई, विधायक साहू किसान भाइयो को मिठाई खिलाकर पुष्पहार पहनाकर किसानों का स्वागत करते हुए धान खरीदी पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें दी l जिसके बाद धान खरीदी कार्य विधिवत प्रारंभ हुआ। कृषक श्री रामकुमार और संतु राम द्वारा 26 क्विंटल 40 किलोग्राम धान की तुलाई कर खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया, जिसके साथ ही केंद्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु धान खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्व से ही पूर्ण कर ली गई थीं। प्रशासनिक अमला एवं सहकारी समिति के कर्मचारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक किसान को समय पर, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के धान विक्रय की सुविधा प्राप्त हो।

 

विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की किसान हमारे प्रदेश की रीढ़ हैं। आपकी मेहनत से ही राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। वर्तमान सरकार किसानों को उचित दाम, पारदर्शी व्यवस्था और सम्मानजनक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। बेमेतरा जिले में धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। हमारी प्राथमिकता है कि किसी भी किसान को लाइन में लगने, लंबा इंतजार करने या किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। हर किसान का धान समय पर और पूरे सम्मान के साथ खरीदा जाएगा।”

 

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा का संक्षिप्त संबोधन

 

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा:

“धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन, समिति और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से बेमेतरा में खरीदी व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित है। हमारा प्रयास रहेगा कि हर किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच सके और शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त करे।”

 

 

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा रजक कार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा मोंटी साहू सोसायटी अध्यक्ष दोहाई वर्मा धर्मेंद्र साहू, योगेश वर्मा, प्रवीण, नीलू राजपूत उपाध्यक्ष अशोक शर्मा पार्षद विकाश तंबोली, नीतू कोठारी, चांदनी रोशन दत्ता भाजपा नेता डॉ. नरेश साहू, गोलू साहू, राकेश वर्मा, राजीव तंबोली, संदीप यादव, दानीराम साहू किसान संतु राम साहू, रामकुमार संतुराम गिरधारी समिति प्रबंधक विनोद राजपूत सहित समिति के समस्त अधिकारी कर्मचारी किसानसाथी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker