छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

विधायक दीपेश साहू ने बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट बंधन का किया सम्मान

MLA Dipesh Sahu celebrated Rakshabandhan with his sisters, respected the unbreakable bond between brother and sister

 

The Narad News 24,,,,बेमेतरा, मे

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने अपने निवास पर परिवार की बहनों के साथ इस पर्व को पारंपरिक उत्साह और स्नेहपूर्ण माहौल में मनाया। बहनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके हाथों पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।

रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार और स्नेह का गहरा भाव देखने को मिला। दीपेश साहू ने उन्हें उपहार स्वरूप अपनी शुभकामनाएँ और स्नेह भेंट किया। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने अपने भावनात्मक सम्बोधन में कहा रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे भारतीय संस्कारों की आत्मा है, जिसमें बहन अपने भाई की लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना करती है, और भाई अपनी बहन की रक्षा, सम्मान और खुशियों का वचन देता है। यह त्योहार हमें रिश्तों के मूल्य और परिवार के महत्व की याद दिलाता है। मेरे लिए यह दिन बेहद खास है क्योंकि यह मुझे मेरे बचपन की यादों से जोड़ देता है – जब राखी बांधते समय बहन की आंखों में प्यार और विश्वास की चमक देखता था। आज भी वही भावनाएँ उतनी ही गहरी और सच्ची हैं। मैं अपनी सभी बहनों को आश्वस्त करता हूँ कि उनके मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए मैं हमेशा दृढ़ संकल्पित रहूँगा।मैं अपने क्षेत्र की सभी बहनों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और यह विश्वास दिलाता हूँ कि उनके अधिकार, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा।”कार्यक्रम में सादगी, भाई-बहन के मधुर रिश्ते की मिठास और पारिवारिक स्नेह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विधायक दीपेश साहू का यह पारिवारिक उत्सव सामाजिक सद्भाव और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का सुंदर उदाहरण बना।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button