IED नक्सलियोंकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश विदेशनगर निगम नगर पालिकापत्रकारपार्षदबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकवोटव्यापारशिक्षा

मतदान का अलग अंदाज, स्कूटी चलाते वोटिंग करने पहुंचे MLA दीपेश साहू 

Different style of voting, MLA Deepesh Sahu came to vote driving a scooty.

 

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा में बीजेपी विधायक दीपेश साहू ने अलग अंदाज में वोटिंग करने पहुंचे. उन्होंने आदर्श मतदान केंद्र 04 में अपने बारी का इंतजार कर मताधिकार का प्रायोग करते हुए मतदान किया, जहां वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूटी चलाते में बैठकर मतदान के लिए पहुंचे, उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस दौरान मतदान के बाद उन्हीने सेल्फी जोन मे फोटो भी खिचवाया है l

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है जहां हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है हमारे शहर, नगर और वार्ड है उसको कैसे सजाये संवारे उसकी चिंता करके अपना जनप्रतिनिधि चुनते है अपने नेता चुनते है और जिस तरीके से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत की संकल्प ले करके उसी संकल्प के साथ हमारे बेमेतरा नगर को विकसित बेमेतरा बनाने के लिए तैयार है l वही उन्होंने मीडिया से बात करते कहा कि बीते 5 साल में छत्तीसगढ़ मे कोंग्रेस की भ्रष्टाचार छालावा और धोखे की सरकार थी l शराब और माफिया का गढ़ बना हुआ था l युवाओं के साथ धोखा छालावा करने का काम पिछले कोंग्रेस सरकार ने किया है l इसलिए हमारे बेमेतरा नगर के साथ पुरे छत्तीसगढ़ की जनता कोंग्रेस सरकार के इस रवैया से नाराज है और खासकर बेमेतरा की जनता जहां छोटी छोटी समस्या रहती थी l सड़क, पानी ,बिजली ,नाली इन सारी समस्याओ से लोगो को गुजना पड़ा है l पिछले पांच सालो मे बेमेतरा मे कुछ काम नहीं हुआ l इतनी सुन्दर जो बेमेतरा शहर है उसको पांच सालो मे कही कुछ काम नहीं हुआ है और अव्यवस्थित हो गया है l इस बार की चुनाव ना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की प्रत्यासी लड़ रही है बल्कि समस्त नगर वासी जो बेमेतरा को विकसित सुन्दर बनाने मे लगे हुए वो सब लोकतंत्र के इस महापर्व मे भागीदारी निभा रहे है l बेमेतरा के जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को देखते हुए जिले में भी शहर के विकास को लेकर मतदाता उत्साह के साथ अपना मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं उन्होंने कहा की निश्चित ही नगरी निकाय चुनाव मे भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगी l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker