EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालरोजगारलाइफस्टाइलविधायकशिक्षा

साउथ कोरियन छात्र प्रतिनिधि मंडल के सदस्य  मिले शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

पर्यावरण, मानवाधिकार और जन कल्याण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की*

 

 

*

 

The narad news 24,,,,रायपुर हमारी शिक्षा तभी सफल होती है जब उसका इस्तेमाल हम दुनिया की भलाई के लिए करें। मंगलवार को ASEZ साउथ कोरिया छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर पर्यावरण, मानवाधिकार और जन कल्याण जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

ASEZ विश्वविद्यालय के छात्र स्वयंसेवकों का एक वैश्विक संगठन है। जो दुनियाभर में “सेव द अर्थ” मुहिम चला रहा है।

मंत्री अग्रवाल ने ASEZ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, सभी शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण, मानवाधिकार और जन कल्याण जागरूकता पर जोर देना चाहिए।

शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए भी तैयार करना है।

आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं से निपटने के लिए हमें सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

साथ ही शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण जागरूकता पर जोर देकर हम छात्रों को पर्यावरण के महत्व के बारे में शिक्षित कर सकते हैं और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण जागरूकता कैसे बढ़ाई जा सकती है। इस पर भी काम करना चाहिए।

जिसके लिए संस्थानों में पर्यावरण गतिविधियों का आयोजन किया जाना चाहिए जैसे कि वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम।

और पर्यावरण के अनुकूल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाना चाहिए जैसे कि सौर ऊर्जा का उपयोग, जल संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन।

इसके अलावा छात्रों को मानवाधिकार और जन कल्याण जैसे गंभीर विषयों के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास करना चाहिए।

प्रतिनिधि मंडल ने श्री अग्रवाल से रायपुर में करीब 2 हफ्तों के प्रवास का अपना अनुभव साझा किया, दल ने बताया कि, भारतीय और छत्तीसगढ़ संस्कृति और भोजन से वो खासा आकर्षित हुए। उन्होंने “छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया” को दोहराया।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि विदेशी छात्र भी हमारी संस्कृति से इतने प्रभावित होते हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।

मंत्री अग्रवाल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र और समर्थन पत्र प्रदान किया।

प्रतिनिधि मंडल में साउथ कोरिया के श्री चार्ली , श्री केविन , श्री लुक , एरिक , के साथ स्थानीय प्रतिनिधि श्री राजेश , श्री प्रवीण , श्री रितेश और श्री शैलेंद्र सोजवाल शामिल थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker