विधायक सुनील सोनी के जन्मदिन पर रक्तदान, फल वितरण सहित अनेक कार्यक्रम हुए हजारों की संख्या में लोगों ने दी बधाई
Many programs including blood donation and fruit distribution were organized on the birthday of MLA Sunil Soni. Thousands of people congratulated him.
The Narad News 24,,,,,,28.11.2024 । रायपुर नगर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक माननीय श्री सुनील कुमार सोनी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाडो के साथ जमकर आतिशबाजी किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित विधायक श्री सुनील सोनी जी को फूल मालाओं से लाद दिया गया। उनके शासकीय आवास ई-4 सिंचाई कॉलोनी में अनेक जनप्रतिनिधियों ने उनसे सौजन्य भेंटकर बधाई दी। इस अवसर पर श्री साईं डेवलेपर के श्री निखिल सोनी, श्री शिरिष सोनी एवं मॉडल ब्लड बैंक मेकाहारा के सहयोग से विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पिताम्बर पटेल, विष्णु महोबिया, आर्यन सोनी, देवाशीष पटेल, अनिल सोनी, जतिन रंगलानी इत्यादि रक्त दाताओं ने रक्त दान किया गया।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राजीव अग्रवाल, अशोक बजाज, पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल, नंदे साहू, संजय ढीढी, श्याम नारंग, मोहन एंटी, रमेश ठाकुर, सत्यम दुआ, सुनील वान्द्रे, रामकृष्ण धीवर, सुभाष तिवारी, आलोक सोनी, मोना सेन, अंजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष प्रवीण देवड़ा, मुकेश पंजवानी, महेश शर्मा, मुरली शर्मा, खेमराज बैद, बद्री गुप्ता, अशोक पाण्डेय, इंदर पठारे, तुषार चोपड़ा, हरक मालू, प्रमोद साहू पार्षद, पुरुषोत्तम देवांगन पार्षद, मनीषा चंद्राकर, आशीष अग्रवाल, ललित जैसिंघ, किशोर महानंद, संजूनारायण, मुकेश कंदोई, कचरू साहू, सीमा साहू, किरण बघेल, आसूचंद्रवंशी, अमरजीत छाबड़ा, परमवीर सिंह गौतम, मनोज राजपूत, बसंत बाघ, महेन्द्र खुटियारे, सुनील शर्मा, अमरजीत बक्शी, बिहारी साहू, राजकुमार राठी, प्रदीप साहू, त्रिभूवन अग्रवाल, सावित्री जगत, कमला साहू, चैतराम अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल, किशोर सोनी, रश्मि शर्मा, विलास सुतार, दानसिंग देवांगन, संजय जोशी, अजय सोनी, अनुराग पांडे एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी विधानसभा परिसर में उपस्थित अपने कायकर्ताओ से बड़ी आत्मीयता और गर्मजोशी से मिले और उनका अभिवादन किया। उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए अपनी जीत का श्रेय समस्त कार्यकर्ताओं को दिया और कहा कि कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा से दक्षिण विधानसभा में नौवीं बार भारतीय जनता पार्टी का परिचम लहराया है। इस अवसर पर उन्होंने सबके बीच बैठकर फोटो खिंचवाई।


