BREKING NEWSCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलव्यापार

धान के समर्थन मूल्य में मात्र 69 रुपए की वृद्धि महंगाई ऊंट के मुंह में जीरा के समान,,, कांग्रेस

भाजपा की सरकार पिछली बार धान का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य किसानों को नही दिया इस बार भी उम्मीद नही भाजपा बताएं 69 रु. समर्थन मूल्य वृद्धि से किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी? जबकि खाद बीज के दाम चार गुना बढ़ गया

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/30 मई 2025। केंद्र सरकार के द्वारा धान के समर्थन मूल्य में 69 रुपए की गई वृद्धि को महंगाई ऊंट के मुंह में जीरा करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धान के समर्थन मूल्य में मात्र 69 रुपए की वृद्धि करके मोदी सरकार ने अपने किसान विरोधी एजेंडा को ही आगे बढ़ाया है। केंद्र को बढ़ी महंगाई एवं वादानुसार आय दुगुनी करने के हिसाब से समर्थन मूल्य में वृद्धि करना था।किसानों की आय दोगुनी का वादा 11 साल में पूरा नही हुआ। किसान की आय तो नही बढ़ी लेकिन कृषि लागत मूल्य में चार गुना वृद्धि हो गई।किसान पहले ही कृषि मजदूरी, खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल, बिजली, एवं कृषि उपकरणों के स्पेयर पार्ट्स ऑयल टायर ट्यूब के बेतहाशा बढ़े दाम एवं ऊटपटांग जीएसटी से परेशान है। समर्थन मूल्य में वृद्धि खानापूर्ति मात्र है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल पर खरीदने का वादा किया था। लेकिन जब समर्थन मूल्य में पिछली बार 117 रु. की वृद्धि हुई तो किसानों को 3100$117 समर्थन मूल्य 3217 रु. की दर से भुगतान नहीं किया। किसानों की हक 117 रु. प्रति क्विंटल भाजपा सरकार डकार गई। अब 69 रु. की वृद्धि हुई है तो इस बार किसानों को 3100 रु. $186 रु समर्थन मूल्य मिलाकर 3286 रु. प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करे।कांग्रेस की सरकार ने 2500 रु. में धान खरीदी के साथ किसानों समर्थन मूल्य की बढ़ी हुई राशि मिलाकर 2800 रु. प्रति क्विंटल में धान खरीदी शुरू किया था।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को बढ़ी हुई समर्थन मूल्य की राशि दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेगी सरकार को किसानों से धान 3286 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करने मजबूर करेगी और पिछली बार के बड़े हुए समर्थन मूल्य की राशि 117 रुपए प्रति क्विंटल किसानों के खाता में जमा करने भी आवाज उठाएगी।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker