RIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

11 में से 10 सीटों पर कमल खिलना भाजपा और मोदी जी पर छत्तीसगढ़ की जनता का अटूट विश्वास है –  उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा

उप-मुख्यमंत्री ने भाजपा की शानदार जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का जताया आभार* 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि “भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देकर जनता जनार्दन ने एक बार फिर राष्ट्र की बागडोर महानायक श्री नरेंद्र मोदी जी को सौंपने का आदेश दिया है। माननीय मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे।”

उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 में से 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की शानदार और ऐतिहासिक जीत पर मतदाताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया है। हमारे भाजपा के कार्यकर्ताओं के मेहनत के परिणाम है कि एनडीए को स्पस्ट बहुमत मिला है, कार्यकर्ता भी बधाई के पात्र हैं। अरुणाचल प्रदेश और ओड़िसा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है साथ ही केरल में 1 सीट मिला है इसके लिए भी मैं बधाई देता हूं। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा है, “छत्तीसगढ़ की जनता को कोटि कोटि नमन है, जिन्होंने भरपूर आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर भाजपा और मोदी जी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। पिछले चुनाव में हमें 9 सीटें मिली थीं, हमारे केंद्रीय नेताओं के कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने न केवल अपनी सभी सीटें बरकरार रखीं, बल्कि उसमें एक और बढ़ोतरी कर ली।”

उन्होंने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने इतिहास बनाया है आजाद भारत में केवल दूसरी बार हुआ है कोई व्यक्ति लगातार तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button