RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

स्व. व्यास का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सिद्धांतों और भारतीय सांस्कृतिक जीवन मूल्यों के लिए समर्पित रहा : अध्यक्ष किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पूर्व सांसद श्रीगोपाल के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास (शीरू भैया) के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि स्व. व्यास का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सिद्धांतों और भारतीय सांस्कृतिक जीवन मूल्यों के लिए समर्पित रहा। स्व. श्रीगोपाल व्यास समूचे संघ-परिवार के लिए अनुकरणीय है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने व्यास-परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रा.स्व.सं. के वैचारिक अधिष्ठान को आत्मसात कर आजीवन राष्ट्रीयता की अलख जगाने में जुटे रहे स्व. व्यास भाजपा के राज्यसभा सांसद रहते हुए राजनीतिक मर्यादा और सादगी का जो आदर्श प्रस्तुत किया है, वह सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए आकाश-दीप बनकर प्रेरणा प्रदान करेगा। श्री देव ने परमपिता परमेश्वर से स्व. व्यास की आत्मा को चिरशांति व अपने चरणों में सुवास प्रदान करने की प्रार्थना की है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button