छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशराजनीति

लाड़ली बहना योजना:सरकार ने विकल्प दिया तो शहर में 150 महिलाओं ने छोड़ दिया लाभ, जल्दबाजी में भर दिया था फार्म

THE NARAD NEWS24……………………….सरकार ने लाड़ली बहनाओं को स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ने का विकल्प दिया है। वेबसाइट पर विकल्प आने के दो सप्ताह में ही इंदौर से 150 महिलाओं ने लाभ परित्याग कर दिया। वर्तमान में इंदौर में साढ़े चार लाख से ज्यादा लाड़ली बहनाएं हैं।

सरकार ने निम्न व कमजोर आय वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह योजना शुरू की है। शुरुआती दो महीनों में 1000 रुपए दिए गए। अब इसमें 250 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। आवेदनों की जांच कर पात्र-अपात्र का निर्धारण करने में समय न लगे इसलिए आवेदक से ही स्वघोषणा पत्र लिया गया है।

यदि कोई लाभार्थी इन बिंदुओं से सहमत नहीं है या पात्र नहीं तो वह योजना का लाभ छोड़ सकता है। भास्कर ने पड़ताल की तो पता चला कि इंदौर से योजना छोड़ने वाली कई महिलाएं पात्रता शर्तों की कसौटी पर खरी नहीं उतर रही थीं। इसमें आयकरदाता, नौकरीपेशा व ऐसे परिवारों की महिलाएं है, जिनकी स्वघोषित आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा है। उन्होंने जल्दबाजी में फार्म भर दिया था, अब विकल्प मिला तो वे बाहर हो गईं।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker