
The narad news 24,,,,रायपुर,,,,,। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज कन्या पूजन व भोज का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोज कराया गया और आशीर्वाद लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कन्या पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्री सिंह ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और हमारी संस्कृति में कन्याओं को देवी स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडे, डॉ. किरण बघेल, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक, महापौर अंबिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू, हेमलता चंद्राकर, मीरा पतकी संगीता शर्मा, पुष्पलता चौहान , मिली बैनर्जी, तिलेश्वरी धुरंधर, विद्या पांडेय, वंदना राठौड़, नीतू सिंह, प्रीति परगनिया, शीलू साहू, नीतू कोठारी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
———————



