छत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमनोरंजनलाइफस्टाइलविधायकशिक्षा

कलार समाज  भगवान सहस्त्रार्जुन जंयती धूमधाम से मनाई सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने अपने आकर्षक गीत व नृत्य से लोगों का मन मोह लिया मुख्य अतिथि विधायक  दीपेश साहू

दीपेश साहू जी शामिल हुए। सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी कि प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आर्शीवाद लिया

 

The narad news 24,,,, बेमेतरा/ग्राम रेवे  छत्तीसगढ़ में कलार समाज द्वारा आज ग्राम रेवे के सिन्हा धर्मशाला परिसर में सहस्त्रबाहु जंयती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू जी शामिल हुए। सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी कि प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आर्शीवाद लिया।

जिसके पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने अपने आकर्षक गीत व नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विधायक श्री दीपेश साहू जी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान सहस्त्रार्जुन जी अपने तप के बल पर कई वरदान प्राप्त किया। वे भागवान विष्णु के चक्र के अवतार थे।

जिस तरह से चक्र में हजार आरे होते है इसलिए उनके एक हजार हाथ थे। भगवान सहस्त्रार्जुन जी के बताये रास्ते में चलने का संकल्प लेते हुए समाज में एकजुटता बनाये रखने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, दिनेश सिन्हा, डामन लाल सिन्हा, होरीलाल सिन्हा, विजय सिन्हा, प्रीतम सिंह चंदेल, देवलाल सिन्हा, मदन लाल सिन्हा, रघुवीर सिन्हा, अनुजराम जायसवाल, केशव सिन्हा, धनेश्वरी दिनेेश कौशल, राजू जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, रमेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button