RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा में हर्ष

एकात्म परिसर एवं कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जश्न का माहौल

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा गया और राजधानी में जश्न का माहौल रहा। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर एवं जिला कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं ढोल नगाड़े बजाकर श्री नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाया। भाजपा नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नबीन का छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस की अराजक सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने में भाजपा सफल रही। श्री नबीन के संगठनात्मक अनुभव का लाभ भाजपा को मिलेगा और जिन राज्यों में भाजपा कमजोर है, उन राज्यों में श्री नबीन के नेतृत्व में कमल खिलाने भाजपा कार्यकर्ता तत्पर हैं।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक सुनील सोनी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, भाजपा प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, संध्या परगनिहा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, उज्जवल दीपक, रायपुर शहर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, डॉ. सलीम राज, अंजय शुक्ला, संजूनारायण सिंह ठाकुर, अमित मैशरी, तुषार चोपड़ा, कृतिका जैन, विशाल पांडेय, अंकित द्विवेदी, वासु शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

 

इस दौरान एकात्म परिसर में प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कंडेय, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन मूंदड़ा, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, ललित जयसिंघ, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

———————-

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker