EDUCATIONछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंमंत्री ओपी चौधरीराम भगवान श्री रामरायगढ़राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागवित्त मंत्री ओपी चौधरीविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

प्रदेश में पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए समर्पित रहे जागेश्वर यादव:- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर मंत्री ओपी ने दी बधाई

 

The Narad News 24,,,,,रायगढ़ :- बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ जशपुर निवासी जागेश्वर यादव को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर कमलों पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर विधायक रायगढ़ एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए अनंत शुभकामनायें देते हुए कहा जागेश्वर यादव का जीवन प्रदेश निवास रत विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु समर्पित रहा है।

राजनैतिक लोगो के लिए उनके कार्यों को प्रेरणादायक भी बताया। सन 1989 से पहाड़ों और जंगलों के मध्य अभावों में रहने वाले जोगेश्वर यादव जशपुर के समाज सेवक है। आदिवासियों के उत्थान हेतु योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री के सम्मान से सम्मानित किया है। आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के बाद भी उन्होंने समाज सेवा की राह नही छोड़ी। बिना हार माने समाज में बदलाव लाने के उनके जुनून ने उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जशपुर जिले में अनवरत शिवरों के जरिए निरक्षरता को खत्म करने और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं को आदिवासियों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे। कठोर मेहनत का सार्थक परिणाम यह हुआ कि कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन आदिवासियों तक आसानी से पहुंच पाई। स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण की वजह से ही क्षेत्र में शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी आशातीत सफलता मिली।इससे पहले वर्ष 2015 के दौरान आदिवासियों हेतु समर्पण भाव को देखते हुए शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान भी दिया गया था। मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जागेश्वर यादव के जीवन को सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगो के लिए प्रेरणा दाई बताया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker