BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकाररायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

कांग्रेस सरकार में शुरू हुई नल जल योजना का ही परिणाम है कि प्रदेश के 80 प्रतिशत घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचा

जो भाजपा नल जल योजना में कार्य नहीं होने का झूठा दुष्प्रचार किये थे वही आज फोटो लगाकर श्रेय ले रहे

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/10 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गई नल जल योजना का ही परिणाम है कि आज प्रदेश के 80 प्रतिशत घरों में शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है जो भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार पर नल जल योजना में कार्य नहीं करने का आरोप लगा रहे थे आज वही भाजपा सरकार अपनी नेताओं का फोटो लगाकर झूठा श्रेय ले रहे हैं।भाजपा का एक और झूठ प्रपंच का पर्दाफाश हो गया है और जनता समझ गई है कि चुनाव को देखते हुए ही भाजपा ने जनकल्याणकारी कांग्रेस सरकार पर नल जल योजना में काम नहीं करने के संबंध में भ्रामक और झूठ प्रसारित किया था।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि नल जल योजना मिशन के तहत 1 साल के भीतर कितने स्थान में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए काम की शुरुआत किए हैं और उन कार्यो की क्या प्रगति है? क्योंकि नल जल योजना के तहत जो काम होते हैं उसमें पानी टंकी का निर्माण पाइपलाइन बिछाना और घर-घर तक नल पहुँचाने के कार्य करने में लगभग 1 साल से अधिक का समय लगता है ऐसे में स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार नल जल योजना पूर्ण होने का जो श्रेय ले रही है वह सरासर झूठ है और यह सारे कार्य कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किए गए थे जो पूर्ण हुए हैं अब भाजपा को नल जल योजना के खिलाफ अपने दुष्प्रचार के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker