क्राइमछत्तीसगढ़हादसा

रायपुर में दो बच्चों के डूबने की इनसाइड स्टोरी:नमाज पढ़ने निकले थे मासूम

THE NARAD NEWS24……………………..रायपुर के अश्वनी नगर इलाके में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट के लिए बने पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। आवेश खान और आबिद खत्री अपनी मां से नमाज पढ़ने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन क्या पता था कि अब कभी लौटकर नहीं आएंगे। हादसे के बाद अब आजाद चौक पुलिस ने प्लॉट मालिक बृजलाल देवांगन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

घटना के बाद सेफ्टी दिखाने लगाया नया नेट शेड

घटनास्थल लाखे नगर से अश्वनी नगर की तरफ जाने वाली ढलान पर है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि यहां सेफ्टी को लेकर किसी भी तरह के कोई इंतजाम नहीं थे। हालांकि सड़क की तरफ रस्सी और टीन के सहारे हरे रंग का नेट शेड लगा दिखा। अंदाजा है कि इसे घटना के बाद लगाया गया है। ये जगह पीछे पूरी तरह खुली हुई है। वहां किसी भी तरह की रुकावट नहीं थी।

घटना के बाद नया ग्रीन नेट शेड लगा दिया गया है।
घटना के बाद नया ग्रीन नेट शेड लगा दिया गया है।

मोटर से निकाला गया गड्ढे का पानी

मौके पर गड्ढे से मोटर के सहारे पानी निकालने वाली पाइप भी दिखी। बच्चे के परिजन ने बताया कि घटना के बाद उस जगह से मोटर के सहारे पानी निकलवाया गया है। जिससे आगे की जांच में कम से कम सेफ्टी में लापरवाही ना दिख सके।

दोनों मासूम बच्चों का शव निकालते लोग।
दोनों मासूम बच्चों का शव निकालते लोग।

 

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button