कैबिनेट मंत्रीकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नारायणपुररोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षासांसद

वनमंत्री एवं सांसद द्वारा किया गया गढ़बेंगाल में पारंपरिक घोटुल का लोकार्पण  2 करोड़ 70 लाख 17 हजार रुपए के 29 कार्य का लोकार्पण 

52 लाख 86 हजार रूपये के दो निर्माण कार्यों का किया गया भूमिपूजन

 

 

The Narad News 24,,,,नारायणपुर, / संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान 03 करोड़ 23 लाख 03 हजार रूपये विभिन्न निर्माण कार्योंं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी आवास भवन एवं कार्यालय भवन निर्माण हेतु 52 लाख 86 हजार रूपये का भूमिपूजन तथा आंगनबाड़ी भवन में बाउंड्रीवॉल, प्राथमिक शाला भवन अतिरिक्त कक्ष, बाजार शेड, पीडीएस भवन, सीसी रोड, देवगुड़ी, खेल मैदान और सामुदायिक भवन जैसे अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 70 लाख 17 हजार रूपये का लोकार्पण किया गया। घोटुल में बनाए गए विभिन्न कक्ष जैसे सगा कुरमा, उदना कुरमा, लयोर कुरमा, बीडार कुरमा और लेयोस्क कुरमा का अवलोकन किया गया। वनमंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप के द्वारा घोटूल परिसर में पौधा रोपण किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी, जनपद पंचायत ओरछा के उपाध्यक्ष मगंड़ूराम नुरेटी, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन गौतम एस गोलछा, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य और नगर पालिका परिषद के पार्षदगण उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker