14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे 40 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी।JCI चौक रायपुर में एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
इसमें रायपुर राइस सिटी अध्यक्ष सपना ,सचिव लीना ,प्रोग्राम डायरेक्टर शिवांगी मित्रा. मेटर शेख समीर , खुशबु ,राजेश्वरी, अभिलाष, कमलेश , यश, अभिषेक,आनंद, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे

The Narad News 24,,,,, रायपुर में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे 40 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इस कायरतापूर्ण हमले ने पूरे देश को गमगीन कर दिया था। JCI रायपुर राइस सिटी द्वारा JCI चौक रायपुर में एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया और कैंडल लाइट जलाकर उन्हें नमन किया गया।

हमारे वीर सपूतों का बलिदान सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगा। उनकी शहादत को नमन करते हुए, हम संकल्प लेते हैं कि उनकी कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इसमें रायपुर राइस सिटी अध्यक्ष सपना ,सचिव लीना ,प्रोग्राम डायरेक्टर शिवांगी मित्रा. मेटर शेख समीर , खुशबु ,राजेश्वरी, अभिलाष, कमलेश , यश, अभिषेक,आनंद, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे

जैसा कि एक शायरी में कहा गया है:
“मोहब्बत मुल्क की सच्ची निशानी दे गए अपनी,
मनाते रह गए वैलेंटाइन डे यहां हम तुम,
वहां कश्मीर में सैनिक जवानी दे गए अपनी।”
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन।


