RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायक

जशपुर की पावन धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ऐतिहासिक आगमन

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया आत्मीय स्वागत

The Narad news 24,,,,,,,,,,,,,,,,जशपुर /रायपुर – माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के आज जशपुर आगमन पर आगडीह स्थित हवाई पट्टी पर अत्यंत गरिमामय, आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के साथ उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति महोदया के स्वागत हेतु मंत्री श्री रामविचार नेताम, सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं एस.एस.पी. श्री शशि मोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह स्वागत केवल औपचारिक नहीं था, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, आदिवासी अंचल की समृद्ध संस्कृति और जन–जन के सम्मान की भावना से ओतप्रोत एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। जशपुर की पावन भूमि पर राष्ट्रपति महोदया का आगमन समूचे अंचल के लिए गर्व, प्रेरणा और उत्साह का प्रतीक रहा।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की सरलता, संवेदनशीलता और राष्ट्रप्रेम ने उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को भावविभोर कर दिया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker